रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। भगवा नारी सेना की ओर से रविवार को गुरुनानक स्कूल हॉल में मिस एवं मिसेज सिजलिंग सावन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजस्थानी वेशभूषा थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं हरी साड़ियों और पारंपरिक आभूषणों में सजी नजर आईं। मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी व अरुण चावला शामिल हुए। संस्थापक पिया बर्मन ने कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं के हुनर को मंच देना और संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता के मिस वर्ग में शिवानी शर्मा, समीक्षा और अंतरा विजेता बनीं। वहीं मिसेज वर्ग में पूनम पांडे, पिंकी चंद्रा और रिंकी तिवारी ने खिताब जीता। मौके पर संजय पांडे, दिलबीर सिंह, दीपक ओझा, तनुश्री सरकार, हर्षिता सिन्हा, रत्ना सिंह, नम्रता सोनी, सीमा रॉय, दीपेश पाठक, सुमित सचदेवा, मारिया सहाब, गिरिजा शं...