Ranchi News: शिवसेना के 57 कांवरियों का जत्था बाबा धाम रवाना
रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो व इटकी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शिवसेना के 57 महिला-पुरुष कांवरियों का जत्था राजू सिंह की अगुवाई में महादानी मंदिर बेड़ो से बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान झारखंड राज्य प्रमुख दीपक सिंह, जितेंद्र सिंह, शिवम सिन्हा और नरेश साहू ने सभी सदस्यों को यात्रा के लिए मंगलकामनाएं दीं। दीपक सिंह ने कहा कि बाबा भोलेनाथ सभी की यात्रा सफल करें और मनोकामनाएं पूर्ण करें। यह यात्रा धार्मिक महत्व के साथ हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है। जत्था बाबा धाम में विशेष पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेगा। यह भी पढ़ें- सरारी से कांवरियों का जत्था देवघर रवाना इसके पूर्व शिवसैनिकों ने महादानी बाबा के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद बोल बम, हर हर महादेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.