रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। संत अन्ना धर्मसमाज की सिस्टर निर्मला ज्योति कच्छप को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान महिला अधिकार व कल्याण मंच रांची के द्वारा दी गई है। सम्मान स्वरूप सिस्टर निर्मला ज्योति को शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिंह्र, लैपटॉप देकर मंगलवार को सम्मानित किया गया। मंच के सदस्यों ने कहा कि सिस्टर ने रांची के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा व सामाजिक विकास के लिए सराहनीय कार्य किया है, इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उनके कार्यो से अनेक बच्चों और परिवारों को लाभ मिला व शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास भी निरंतर जारी है।

हिंदी हिन्दु...