Ranchi News: शिक्षा की अलख जगाने वाली पालो देवी को नम आंखों से अंतिम विदाई
रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड की बिरबांकी पंचायत अंतर्गत घाघरा गांव के टोला बुड़ीकाय निवासी 70 वर्षीय पालो देवी का गुरुवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अपने पुत्र सागर मुंडा के साथ बिरबांकी में रह रही थीं। उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को पैतृक गांव बुड़ीकाय ले जाने में परिजनों और ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ताबूत को किसी तरह पिकअप वैन से गांव के समीप तक पहुंचाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होकर ताबूत को कंधे पर उठाकर कब्रिस्तान तक पहुंचाया, जहां पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे。 यह भी पढ़ें- किफायती, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.