रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची। इटकी स्थित सीएनआई चर्च में डीसीवाईएम के 72वें वार्षिक शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि शिक्षा उज्ज्वल भविष्य की नींव है और युवाओं को इसके जरिए अपने सपने पूरे करने के साथ देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने भारतीय संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर संविधान के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मौके पर प्रभात केरकेट्टा, रवि कुजूर, प्रतिभा रोबा, इंजेल केरकेट्टा, अहमद अंसारी, इब्रू इमाम, अब माज और रहमान अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...