रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग एवं प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालयों में नामांकन, शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में सुधार को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर प्रत्येक शिक्षक 10 से 20 विद्यार्थियों की मेंटरशिप करेंगे। शिक्षक ऐसे विद्यार्थियों की नियमित काउंसलिंग करेंगे, उन्हें आवश्यक शैक्षणिक मार्गदर्शन देंगे तथा उनकी प्रगति की लगातार निगरानी रखेंगे। यह भी पढ़ें- जमुई : बरसात के मौसम में विद्यालयो...