रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ (एसीएस) की केंद्रीय समिति की ओर से बुधवार को केंद्रीय धुमकुड़िया, करमटोली में संगठन का 26वां स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने की। मौके पर संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण व आदिवासी छात्र-युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आगामी एक वर्ष की विस्तृत कार्ययोजना व आंदोलनात्मक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- आदिवासी छात्र संघ के 26वें महा अधिवेशन में शामिल होने रांची रवाना हुए सैकड़ों लोगकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में झारखंड के वर्तमान सामाजिक, शैक्षणिक व राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा के दौरान केंद्रीय समिति ने स्पष्ट किया कि आदिवासी समाज व छात्र हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए शीघ्र ही चरणबद्ध राज्यव्यापी जनआंदोल...