रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के बोड़ेया हाई स्कूल में बुधवार को सांसद मद से नवनिर्मित आधुनिक पुस्तकालय का लोकार्पण रांची के सांसद संजय सेठ ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुस्तकालय किसी भी शिक्षण संस्थान की आत्मा होता है और पुस्तकें केवल जानकारी का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण तथा राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने का सशक्त आधार हैं। सांसद संजय सेठ ने विद्यार्थियों से पुस्तकालय का नियमित उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कभी कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पढ़ने की आदत विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन, चिंतन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह आधुनिक पुस्तकालय विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी म...