रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता। शहर के कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में ही सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वेडिंग पैड मशीन लगाए गए है। लेकिन रांची के कई प्रमुख महिला शिक्षण संस्थानों में लगी इन मशीनें लंबे समय से खराब और बदहाल पड़ी हुई है। जिसवजह से छात्राओं को पीरियड्स के दौरान कैंपस से बाहर जाकर सैनेटरी पैड के लिए भटकने के साथ कई बार अधिक कीमत भी चुकानी पड़ जाती है। अचनाक से महिलाओं के स्वास्थ्य प्रक्रिया में होने वाली मासिक धर्म के दौरान इस प्रकार के संस्थानों में शौचालय में लगे इस सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन काफी मददगार साबित होती है। लेकिन इनके बंद पड़ने होने से छात्राओं को इससे न सिर्फ परेशानी होती है, बल्कि कई बार उन्हें क्लास छोड...