Ranchi News: शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माता होते हैं: प्राचार्य
रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। अमानत अली इंटर कॉलेज, बुंडू में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बुंडू की प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी और अंचल अधिकारी हंस हेम्ब्रम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, प्रबंधन से जुड़े सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्राचार्य अली अल अराफात ने संस्था की स्थापना और विकास में योगदान देने वाले संस्थापकों और सहयोगियों को याद किया। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्था की पहचान केवल उसके भवन से नहीं, बल्कि उसके संस्थापकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और समाज के प्रति योगदान से होती है। उन्होंने बताया कि श्री अमानत अली साहब के दूरदर्शी प्रयासों से संस्था की स्थापना की नींव रखी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.