रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। पटेल बीएड कॉलेज, लोधमा और उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज के बीच शिक्षक प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित तीन वर्षीय द्विपक्षीय समझौते (एमओयू) का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस दौरान दोनों संस्थानों ने स्टूडेंट्स और टीचर्स एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया। तीन वर्षों तक चले इस साझा शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत दोनों कॉलेजों के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को एक-दूसरे के संस्थानों में जाकर शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों और पुस्तकालयों का लाभ उठाया। इससे उनके ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण का विस्तार हुआ। वहीं, टीचर्स एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दोनों संस्थानों के ...