Ranchi News: शिक्षक नियुक्ति मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने आदेश सुरक्षित रखा
रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अध्यक्षता वाले वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 से जुड़े मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। सुनवाई के दौरान झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) और राज्य सरकार की ओर से कुछ आपत्तियों पर जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर कमीशन ने असंतोष जताया। वहीं, प्रार्थियों की ओर से कमीशन द्वारा मांगे गए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। कमीशन ने उन प्रार्थियों से कोटिवार और विषयवार अंकों का विवरण निर्धारित प्रारूप में मांगा था, जिन्होंने 2 अगस्त 2022 के बाद नियुक्त अभ्यर्थियों से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मीना कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.