रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 के तहत हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रहे वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से प्रस्तुत स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट पर असंतोष जताया है। बुधवार को हाईकोर्ट के पुराने भवन में आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई सुनवाई के दौरान प्रार्थियों के अधिवक्ताओं को अभ्यर्थियों से संबंधित मांगी गई जानकारी टेबुलर चार्ट में प्रस्तुत करने के लिए 15 अक्तूबर तक का अंतिम मौका दिया गया। वहीं, जेएसएससी और राज्य सरकार को कोई अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करना हो, तो इसके लिए 24 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 25 अक्तूबर को निर्धारित की गई...