रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची। स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 के तहत नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को राज्य सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की अपील पर आंशिक सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। साथ ही इससे संबंधित अवमानना याचिका की सुनवाई पर अगले आदेश तक रोक जारी रखने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...