Ranchi News: शिक्षक दिवस पर 11 मैट्रिक टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा हाई स्कूल मैदान में हेल्प लाइन कोचिंग सेंटर, कर्रा की ओर से रविवार को शिक्षक दिवस सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि बमरजा पंचायत के मुखिया अनुप कुजूर और विशिष्ट अतिथि मेंसा पंचायत के मुखिया अजय खलखो व कर्रा कंप्यूटर सेंटर की संचालिका बबीता कुमारी समेत अन्य अतिथियों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इससे पहले विद्यार्थियों ने अतिथियों को माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुखिया अनुप कुजूर ने कहा कि संसार में गुरु से बड़ा कोई नहीं है। गुरु ही मनुष्य के जीवन के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। इसलिए सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.