रांची, सितम्बर 12 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सलगाडीह स्थित नागेश्वर महतो पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्कूल निदेशक कुमकुम महतो की अगुवाई में लगातार तीसरे वर्ष शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और स्व. नागेश्वर महतो के स्मृति चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सलगाडीह इंटर महाविद्यालय, तमाड़ के प्रोफेसर घनश्याम महतो, प्रोफेसर रमाकांत महतो, प्रोफेसर रंजीत मोदक, प्रोफेसर गोविंद महतो, प्रोफेसर मुकेश साहू, प्रोफेसर दिनेश महतो और अड़की के जोजोहातू स्थित बिरसा उच्च विद्यालय की प्रधाना...