Ranchi News: शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा विद्यालय
रांची, सितम्बर 12 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। बिजुपाड़ा स्थित सनराइज विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता सह जनसेवी जिप सदस्य आशुतोष तिवारी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र को दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों से अनुशासन, परिश्रम और अच्छे संस्कारों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान हासिल करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देना भी है। विद्यालय के निदेशक मुन्सफ अंसारी ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, विचारों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Bo...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.