Ranchi News: शिक्षकों को बायोमेट्रिक हाजिरी से मिले छूट: संघ
रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को रांची के डीईओ वसीम अहमद से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याएं उठाईं। संघ ने बताया कि सुबह 6:30 बजे से एसआईआर (बूथ) कार्य और मूल विद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति एक साथ दर्ज कराने में शिक्षकों को भारी कठिनाई हो रही है। डीईओ ने आश्वस्त किया कि एसआईआर कार्य की अवधि तक शिक्षकों को बायोमेट्रिक हाजिरी से छूट दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, अजय ज्ञानी, राकेश कुमार, वसीम अहमद दास, सतीश बड़ाइक, बद्री विशाल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.