Ranchi News: शिकायतें सुन पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा
रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: राहे/सोनाहातू, प्रतिनिधि। राहे और सोनाहातू थाना परिसर में गुरुवार को जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करना था। इस दौरान ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। सोनाहातू थाना में कुल तीन मामले आए, जिनकी डीएसपी बुंडू ओम प्रकाश और थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने गंभीरता से सुनवाई की और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिविर में लोगों से कानून का पालन करने, अफवाहों से बचने, साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। डीएसपी ओम प्रकाश ने कहा कि जन शिकायत समाधान शिविर का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना है, ताकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.