Ranchi News: शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या में गूंजा गुरु का वंदन
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। गुरु पूर्णिमा पर संगीत तीर्थ की ओर से बुधवार को गुरुवंदना और शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन धुर्वा में हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के शिष्यों ने अपने संगीत गुरु, विष्णुपुर घराने के हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित श्याम प्रसाद नियोगी को संगीतमय सम्मान अर्पित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित श्याम प्रसाद नियोगी व वरिष्ठ शिष्यों ने की। इसके बाद रिंकू बनर्जी ने संस्कृत मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संगीत प्रस्तुतियों की शुरुआत अमृता चटर्जी के नेतृत्व में राग भीमपलासी पर आधारित सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद राग काफी और राग बिहाग की प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं, राग शंकरा पर आधारित बंदिश की प्रस्तुति ने श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी। समूह गायन में भास्कर दत्ता और सर्वबिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.