रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची। विजयादशमी पर शालीमार बाजार स्थित एचईसी मैदान में भव्य रावण दहन समारोह आयोजित होगा। इसमें 60 फीट ऊंचे रावण और 55 फीट के कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया जाएगा। झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की मुख्य अतिथि होंगी। विधायक राजेश कच्छप उद्घाटन करेंगे, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय विशिष्ट अतिथि रहेंगे। समिति के मुख्य संरक्षक आलोक दुबे ने बताया कि एचईसी में 1967 से रावण दहन की परंपरा चली आ रही है। अध्यक्ष संजीत यादव के नेतृत्व में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तैनात रहेंगी। नगर निगम की ओर से साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बलरामपुर में 20 अक्टूबर को निकलेगी विजयादशमी की भव्य शोभायात्रा रावण दहन समारोह के लिए स...