Ranchi News: शारदा ग्लोबल स्कूल में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का उद्घाटन
रांची, सितम्बर 10 -- Ranchi News: रांची। शारदा ग्लोबल स्कूल में गुरुवार को नवनिर्मित स्विमिंग पूल का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, निदेशक दीपक बंका, डॉ. रंजना स्वरूप, प्राचार्या जसमीत कौर, राजेंद्र प्रसाद बुधिया, अनुज रंजन, दीपा बंका व आकांक्षा सिन्हा ने उद्घाटन किया। बादल राज ने कहा कि तैराकी न केवल एक संपूर्ण व्यायाम है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जीवन रक्षक कौशल और बेहतर खेल करियर भी है। वहीं, दीपक बंका ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों में ज्ञान, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों का समग्र विकास करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.