रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: रांची। शारदा ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने शनिवार को लोक भवन का भ्रमण कर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने राज्यपाल को अपने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और अनुभवों की जानकारी दी। लोक भवन के औषधीय उद्यान और प्राकृतिक परिवेश को देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। मौके पर स्कूल निदेशक दीपक बंका, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ. रंजना स्वरूप, प्राचार्या जसमीत कौर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...