रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। युवती को विवाह का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण करने के मामले में मांडर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कर्रा थाना क्षेत्र के कसीरा गांव निवासी सुकरा उरांव, पिता सोमरा उरांव के रूप में हुई है। मामले को लेकर मांडर थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर करीब तीन वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए। बाद में उसने शादी से इनकार कर किसी दूसरी युवती से विवाह कर लिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...