रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: राजू प्रसाद रांची। राजधानी के शहरी इलाके में खुले स्थान पर नशाखोरी, अड्डेबाजी और हुडदंग करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने और सख्त कार्रवाई करने का खाका तैयार किया है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के नाम अब संबंधित थाना के पुलिस रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद दोबारा से संबंधित इलाके में किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि में उनके संलिप्त रहने का पता चलने पर आगे कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 19 लोगों का चालानपुलिस प्रशासन की योजना पुलिस प्रशासन की योजना के मुताबिक इस क्रम में अगर चिह्नित व्यक्ति शराब पीते पकड़ा जाता है या फिर शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने के प्रयास करने वाले के रूप में चिह्नित किया जाता है तो अभियोग पक्ष के तह...