रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। शहीद रमेश सिंह मुंडा के शहादत दिवस पर अड़की प्रखंड के बोहंडा मैदान में आयोजित पांच दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आसपास के इलाकों की 48 टीमों ने हिस्सा लिया। पांच दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में साके की टीम ने मारला को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया, जबकि सभी प्रतिभागी टीमों को पारंपरिक रूप से खस्सी भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इसके पूर्व समापन समारोह की शुरुआत शहीद रमेश सिंह मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बोहंडा में शहीद रमेश सिंह मुंडा का शह...