रांची, अक्टूबर 4 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के चैनपुर गांव निवासी जगुआर जवान खंजन कुमार महतो का शहादत दिवस रविवार को प्रतिमा स्थल पर मनाया गया। आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। ज्ञात हो कि खंजन कुमार महतो 4 अक्टूबर 2019 को नामकुम थाना क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए थे। मौके पर शहीद के पिता अनंत प्रसाद महतो, माता गौरी देवी, वार्ड सदस्य सबिता देवी, राम प्रसाद बेनु, जयपाल महतो, धनेश्वर महतो, बीरेंद्र महतो, महावीर लोहारा, अमिला देवी, पंचानन महतो, पशुपति महतो, शंकर महतो और धनंजय महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...