रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा मैदान में आयोजित शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल के कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। जय मसीह गिरजाटोली लोयो, एसके ब्रदर्स और सुपर किंग लोयो ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जय मसीह गिरजाटोली लोयो ने संत जेवियर इंटर कॉलेज मांडर को 2-0 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एनएफसी पोखर टोली और एसके ब्रदर्स के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। टाईब्रेकर में एसके ब्रदर्स ने 5-4 गोल से जीत दर्ज की। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुपर किंग लोयो ने नव युवक संघ कंजिया को 1-0 गोल से हराया। कुल 24 टीमों के शामिल होने के कारण प्रतियोगिता के प्रारूप में विशेष व...