रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। 30 जुलाई से शुरू हो रहे पावन सावन माह को लेकर रांची नगर निगम ने शहर के प्रमुख शिवालयों, पहाड़ी मंदिर, स्वर्णरेखा नदी स्थित कांवर जल उठाव स्थल और सुरेश्वर धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की है। शिवालयों और मंदिरों के मार्गों में तीन पालियों में सफाई होगी। इसके लिए 1200 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। रविवार और सोमवार को अतिरिक्त टीमें तैनात रहकर लगातार मॉनिटरिंग करेंगी। निगम ने कहा है कि सावन में सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी। निगम ने पहाड़ी मंदिर परिसर और इसके मार्ग पर 100 सफाई मित्रों को लगाया है। वहीं, स्वर्णरेखा नदी स्थित कांवर जल उठाव स्थल पर 40 सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। मंदिर मार्गो...