रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के मंदिरों में रविवार को कामिका एकादशी पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर, श्री श्याम मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह में दैनिक पूजा के बाद भोग चढ़ाया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। वहीं रात में भजन-कीर्तन हुए। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर

विशेष अनुष्ठान रातू रोड के श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में सुबह में जगत नियंता के विश्वरूप दर्शन के बाद अभिषेक हुआ। पूजा-अर्चना एवं भोग चढ़ाने के बाद नक्षत्र, कुम्भ एवं कुमकुम आरती हुई। इसके बाद तदियाराधन, गोष्ठी, शठारी एवं तीर्थ के बाद मासिक अर्चना हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान् श्रीमन्नारायण और भगवती महालक्ष्मी की अर्चन...