Ranchi News: शहर के पूजा पंडाल: गोलगप्पे की टोकरी और चना चूर के कोण पर सजेगा पूजा पंडाल
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। हिनू के शुक्ला कॉलोनी में सनातन संघ दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। यहां का कार्यक्रम मेन रोड से शुक्ला कॉलोनी जाने वाली सड़क पर आयोजन होता रहा है। लेकिन पूजा समिति ने इस बार इस सड़क से हटकर खुले स्थान पर दुर्गापूजा उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। करीब 32 वर्षों से पूजा का आयोजन कर रही समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पूजास्थल में बदलाव किया है। इस बार यहां का भव्य पंडाल गोलगप्पे की टोकरी और चना चूर के कोण पर निर्मित होगा। इस वर्ष पंडाल की थीम बंगाल की लोकप्रिय खाद्य संस्कृति पर आधारित होगी। यह पंडाल देखने में अनुपम और सौंदर्य से भरपूर होगा। यह भी पढ़ें- Nawada News: इंदिरा चौक : 71 वर्षों से जारी है दुर्गा मात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.