Ranchi News: शहर के पांच सर्वाधिक और पांच कम प्रदूषित इलाकों की होगी पहचान
रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने निर्माणाधीन भवनों और कंस्ट्रक्शन साइटों पर धूल रोकने के उपाय अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। अब सभी निर्माण स्थलों को ग्रीन शीट से ढकना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित निर्माणकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुई सिटी लेवल इंप्लीमेंटेशन कमेटी की 12वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत अब तक हुए कार्यों, खर्च और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने पेवर ब्लॉक लगाने, सड़क मरम्मत, पौधरोपण, शवदाह गृह और कचरा प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं को शामिल करते हुए सैचुरेशन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.