रांची, अगस्त 15 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। जिला बल के साथ-साथ जैप और आईआरबी की कंपनी को मुस्तैद कर दिया गया है। वहीं, 150 महिला पुलिसकर्मियों को भी जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अलावा आठ डीएसपी एवं 12 पुलिस इंस्पेक्टर समेत 50 कनीय पुलिस पदाधिकारी भी शहर में व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देंगे। अवांछित तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर यह भी पढ़ें- 15 अगस्त के लिए रांची पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रूट में बदलाव; इन गाड़ियों की नो एंट्रीसुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मियों की तैनाती सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की अवांछित तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। आजादी का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में युवा, महिला, युवती व बच्चे परिवार के सदस...