Ranchi News: शहरों में 25 तो गांवों में 45 दिनों तक करना पड़ता है इंतजार : अरुण
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में एलपीजी गैस वितरण अवधि में अंतर पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय से वितरण व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की है। अरुण कुमार साबू ने कहा कि गैस आपूर्ति सामान्य होने के बावजूद शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को लगभग 25 दिनों में गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाता है, जबकि ग्रामीण परिवारों को इसके लिए करीब 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीण उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने की मांग
गैस वितरण में समानता अरुण कुमार साबू ने सवाल किया कि क्या ग्रामीण क्षेत्र के लोग भारत के नागरिक नहीं हैं और क्या वे गैस का भुगतान करने के साथ देश के विकास में समान योगदान नहीं देते हैं। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी उपभोक्ताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.