Ranchi News: शराब दुकान कर्मी ने ताला मार युवक का सिर फोड़ा
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा के थेथर टोली निवासी विवेक लोहरा का शराब दुकान के एक कर्मी ने ताला मारकर सिर फोड़ दिया। इस संबंध में विवेक लोहरा ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए बयान में विवेक ने बताया कि 26 अक्तूबर को वह घर से धुर्वा बस स्टैंड स्थित शराब दुकान पर शराब लेने गए थे। सामान लेने के बाद वह ठेला वाले से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान शराब दुकान के एक कर्मी ने ताले से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.