रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: रांची। धुर्वा निवासी एवं शताक्षी एग्रोटेक की प्रोपराइटर पल्लवी कुमारी ने रवि उर्फ रवि कुमार और उनके पिता शिव नारायण साव पर मशरूम की बिक्री के 4.72 लाख रुपये बकाये का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। पल्लवी ने रवि उर्फ रवि कुमार और उसके पिता शिव नारायण साव के विरुद्ध धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पल्लवी के अनुसार, दोनों पंचवटी प्लाजा में मशरूम और इंग्लिश वेज की बिक्री करते हैं। बाजार दर पर मशरूम लेने और प्रत्येक 15 दिन में भुगतान करने को लेकर एकरारनामा हुआ था। उनके मुताबिक कुल 5.22 लाख बकाया था। भुगतान के लिए पांच चेक दिए गए, जिनमें एक का भुगतान हुआ। इसके बाद 4.72 लाख की राशि करीब सात माह से बकाया है। पल्लवी का आरोप है कि एक लाख का एक चेक भी भुगतान के लिए प्रस्तुत करने पर सफल नहीं हुआ। आरोप है क...