रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2085 व्यावसायिक शिक्षक मानदेय नहीं मिलने पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। शिक्षकों ने रात में भी धरने पर रहते हुए ऐलान किया कि जब तक उनके मानदेय का भुगतान नहीं हो जाता, उनका धरना जारी रहेगा। व्यवसायिक शिक्षक 24 घंटे में बकाया मानदेय भुगतान करने और दो वर्ष पहले ही मानदेय में बढ़ोतरी की जो सहमति बनी है, उसे अप्रैल 2025 से लागू करने की मांग कर हैं। हालांकि, जेईपीसी ने व्यावसायिक शिक्षकों को बहाल करने वाली एजेंसियों को 24 घंटे के अंदर भुगतान करने की हिदायत दी है। गुरुवार को सभी एजेंसियों की बैठक भी बुलाई गई है।संघ के विक्रम कुमार महतो ने कहा कि समग्र शिक्षा और राज्य सरकार की ओर से अलग-अलग बहाल व्यवसाय...