Ranchi News: व्यवसाय में मुनाफा का झांसा देकर ठगी, पति-पत्नी पर केस
रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस के पास रहने वाले प्रमोद कुमार ने राजेश बरनवाल और उनकी पत्नी सोनी देवी पर पांच लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रमोद कुमार ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। पीड़ित प्रमोद ने आवेदन में कहा कि दोनों से उसकी पहले से जान-पहचान थी। राजेश और सोनी ने बताया था कि वे गुटखा, पान मसाला और सिगरेट आदि का कारोबार करते हैं। व्यवसाय में निवेश के लिए उन्हें पांच लाख रुपये की जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रकम निवेश करने पर व्यवसाय से होने वाले लाभ के साथ उसकी राशि वापस कर दी जाएगी। प्रमोद के अनुसार, उसने लेन-देन को लिखित रूप देने की बात कही थी, लेकिन दोनों किसी न किसी बहाने से दस्तावेज बनाने को टालते रहे। परिचित होने के कारण उसने विश्वास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.