Ranchi News: वोट के अधिकार पर उठ रहे सवालों का जवाब दे चुनाव आयोग : दूबे
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बाबूलाल मरांडी सहित भाजपा के नेता की ओर से कांग्रेस पर लगाए जा रहे आरोपों पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मताधिकार सर्वोपरि है। चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं को सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष उठाती रही है। विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का समाधान संवाद, तथ्यों और पारदर्शी जांच के माध्यम से होना चाहिए। लोकतंत्र में सवाल पूछना किसी राजनीतिक दल का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि जनता के प्रति उसकी जवाबदेही का हिस्सा है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.