रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों और अंगीभूत कॉलेजों में वोकेशनल व स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के तहत कार्यरत सहायक प्राध्यापकों के पुनर्नियोजन की आधिकारिक अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। इसके अनुसार कुल 41 शिक्षकों को 11 माह के लिए सेवा विस्तार दिया गया है। यह नियुक्ति 19 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। संस्थानवार व कॉलेजवार पुनर्नियोजित शिक्षकों में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस, 6 शिक्षक)- डॉ मनीषा कुमारी, डॉ अमित शेखर तिर्की, डॉ नलिन रंजन त्रिपाठी, डॉ शिल्पी आभा खलखो, डॉ सोनी कुमारी व डॉ पूजा कुमार, शामिल हैं। एमसीए में (3 शिक्षक)- स्वागता घोष, नाजिया हसन व राजेश भटनागर, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन में एक शिक्षक- संतोष उरांव, केओ कॉलेज, गुमला के ...