Ranchi News: वॉलीबॉल में एग्रीकल्च इंजीनियरिंग और रांची एग्रीकल्चर कॉलेज विजेता
रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में आयोजित दो दिवसीय बिरसा वॉलीबॉल लीग-2026 का समापन शुक्रवार को हुआ। बालिका वर्ग में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कॉलेज और बालक वर्ग में रांची एग्रीकल्चर कॉलेज की टीम ने खिताब अपने नाम किया। विजेता टीमों को डीन एग्रीकल्चर डॉ. डीके शाही, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. बीके अग्रवाल और प्रो. डीके रूसिया ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना था।इस लीग में विश्वविद्यालय के चार कॉलेजों-रांची एग्रीकल्चर, वेटनरी, फॉरेस्ट्री और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में खेल समन्वयक डॉ. नीरज कुमार, डॉ. मनोज बर्णवाल और खेल प्रशिक्षक निरंजन शर्मा सहित विभिन्न कॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.