रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: रांची। जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा मंगलवार को विश्व वॉलीबॉल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। झारखंड वॉलीबॉल संघ कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में जिला महासचिव संजय ठाकुर और अध्यक्ष विकास वर्मा ने खिलाड़ियों को आधुनिक खेल कौशल, अनुशासन व टीम भावना की जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार ने खेल के नवीनतम नियमों से अवगत कराया। इसके अलावा रांची विश्वविद्यालय के वॉलीबॉल कोर्ट सहित अन्य स्थलों पर भी कार्यक्रम हुए। यह भी पढ़ें- विश्व वॉलीबॉल दिवस पर प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...