रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची। डीबडीह में शनिवार को प्रयास हमारा, आदिनिवास और डोमिसाईल शहीद स्मारक समिति द्वारा आदिवासी एकता वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 8 टीमों के बीच खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पाहनटोली डीबडीह ने शांतिपुर को 2-1 से हराकर खिताब जीता। मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद सविता कुजूर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इससे पहले, शहीद सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट शांति भूषण तिर्की को श्रद्धांजलि दी गई और उनके पिता स्टिफन तिर्की को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...