Ranchi News: वैश्य मोर्चा के महाधिवेशन के लिए सांसद को दिया निमंत्रण
रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल रविवार को राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू से मुलाकात कर 30 व 31 अक्तूबर को कांके में होने वाले तृतीय महाधिवेशन में आने का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने ओरमांझी के कुचू ग्राम स्थित सांसद आवास पर जाकर 30 अक्तूबर के खुले सत्र के लिए आमंत्रित किया। सांसद साहू ने आमंत्रण स्वीकार किया। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू, कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहू, वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, केंद्रीय जिलाध्यक्ष कृष्णदेव साहू और युवा मोर्चा के अमन कुमार शामिल थे। वहीं, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने भी खुले सत्र में शामिल होने की सहमति दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.