Ranchi News: वैश्य मोर्चा का 30 से होगा महाधिवेशन
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक गुरुवार को कचहरी रोड के रेडियम रोड में एक होटल में हुई। संगठन के अध्यक्ष महेश्वर साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 अक्तूबर से कांके सामुदायिक भवन में होने वाले महाधिवेशन को लेकर चर्चा हुई। महाधिवेशन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, बिहार के पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी समेत अन्य शामिल होंगे। बैठक का संचालन उपेंद्र प्रसाद ने किया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहू, संजीव चौधरी, लक्ष्मण साहू, अशोक गुप्ता, दिलीप प्रसाद, जगदीश, अविनाश कुमार, अमन, पिंटू और अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.