रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की बैठक कांके स्थित कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु आवासीय कार्यालय में बुधवार को हुई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर जेपीएससी एवं जेएसएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्षरत छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया गया और सरकार से गडबड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने झारखंड जाएंगे: दीपकेबैठक में चर्चा बैठक में नौ अगस्त को रोटरी क्लब (रामगढ़) में होने वाले वैश्य क्रांति सम्मेलन की मुक्कमल तैयारी एवं 30-31 अक्टूबर को कांके में होने वाले तृतीय महाधिवेशन की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में चर्चा की गई। इसमें सदस्यों ने चर्चा करते हुए एक मत से कहा गया कि वैश्य मोर्चा को अपने मुद्दों पर एक बार फिर से जो...