रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। अभिनेता निलय मिताश और फिल्म निर्माता राज शेखर ने बुधवार को अपनी वेब सीरीज 'हेलो! हम बोल रहे हैं' के बारे में जानकारी साझा की। प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज अपराध और बाहुबल की पारंपरिक कहानियों से अलग एक आम युवक की जिंदगी के जरिए राजनीति की दुनिया दिखाती है। कहानी का मुख्य किरदार पप्पू है, जो अपने दोस्तों पवन और पिंटू के साथ साधारण जिंदगी जीता है। प्यार की तलाश में एक अनजान नंबर पर किया गया फोन उसकी जिंदगी बदल देता है। इसके बाद कहानी दोस्ती, प्रेम, पारिवारिक रिश्तों और राजनीति के बीच आगे बढ़ती है। आठ एपिसोड की इस सीरीज में निलय मिताश मुख्य भूमिका में हैं। यह भी पढ़ें- IMDb ने जारी की पिछले 10 सालों की 11 सबसे पॉपुलर वेब सीरीज...