Ranchi News: वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग व बेस्ट फिजिक का चयन ट्रायल 27 को
रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में 27 अक्तूबर को रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग व बेस्ट फिजिक (पुरुष व महिला) चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रांची विश्वविद्यालय के खेलकूद कैलेंडर 2026-27 के अनुसार किया जा रहा है। चयन ट्रायल मेन रोड स्थित रोस्पा टावर की तीसरी मंजिल पर अवस्थित नेशनल जिम में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन ने सभी कॉलेजों से इच्छुक प्रतिभागियों को आवश्यक अभिलेखों के साथ भेजने का आग्रह किया है। प्रतिभागियों को कॉलेज परिचय-पत्र, नामांकन रसीद, मैट्रिक व इंटरमीडिएट के प्रमाण-पत्र, बोनाफाइड प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड लाना होगा। यह भी पढ़ें- Naini...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.