Ranchi News: वेंडरशॉप देने का झांसा देकर युवक से एक लाख की ठगी
रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: रांची। कांके रोड निवासी अशोक यादव से साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। वारदात को अपराधियों ने वेंडरशॉप देने का झांसा देकर अंजाम दिया है। इस संबंध में अशोक यादव ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अशोक यादव ने पुलिस को बताया कि उनसे एक व्यक्ति ने संपर्क किया और वेंडरशॉप देने का प्रस्ताव दिया। फोनकर्ता ने उन्हें फीस जमा करने की बात कही, जिस पर अशोक ने अपनी सहमति दी। इसके बाद अशोक ने फोनकर्ता को ऑनलाइन राशि का भुगतान किया। इसके बाद न तो उन्हें वेंडरशॉप दिया गया और न ही राशि ही लौटायी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.