Ranchi News: वुडबॉल टीम गठन के लिए ट्रायल 10 को
रांची, नवम्बर 6 -- Ranchi News: रांची। चंडीगढ़ में 19 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप के लिए 10 नवंबर को झारखंड टीम का चयन होगा। इसके लिए रांची कॉलेज मैदान में सुबह 8 बजे से राज्यस्तरीय ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें किसी भी विद्यालय, महाविद्यालय या क्लब के खिलाड़ी दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सरवर अंसारी और बंटी से संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.